Telegram Task Job Scam

Telegram Task Job Scam-Rohit easy money के चक्कर में फँसा

Rohit college student है। Part-time earning का इंतज़ाम ढूंढ रहा था।
Extra pocket money चाहिए थी, ताकि घर से financial burden कम हो।

एक दिन Instagram पर ad दिखा:

“Earn Rs 3,000 daily.
Just do simple online tasks.”

Rohit ने curiosity में DM कर दिया।

Reply आया:
“Join our Telegram group.”

Telegram group में 1500+ लोग थे
सभी earn कर रहे हैं, ऐसा दिख रहा था।


Scam की शुरुआत छोटे-छोटे tasks से

Admin ने कहा:

“बस screenshots like करके भेजो,
Rs 150 तुरंत UPI में भेज देंगे।”

और सच में, पहला task करके Rohit को Rs 150 मिले।

Rohit excited हो गया, फिर दूसरा task:Movie review करना
Reward: Rs 300

Reward भी मिल गया।

अब Rohit पूरी तरह भरोसा कर बैठा था।


फिर शुरू हुआ असली खेल

अब admin ने कहा:

“Big task मिलेगा जिसमें Rs 10,000 तक earn कर सकते हो
But पहले membership deposit करना पड़ेगा, Rs 3,000 send कर दो”

Rohit को लगा, कि deposit देकर बड़ा पैसा मिलेगा।

उसने 3k भेज दिए और फंस गया

“One more level upgrade
Just Rs 7,000 more and you will earn Rs 20,000 tonight.”

अब Rohit को कुछ अजीब लगा पर admin ने group में fake screenshots और fake reviews दिखाए जो इस scheme की real proof लग रहे थे।

वो फँस गया और 7k भी भेज दिया।

अब total loss = Rs 10,000

Money send होते ही admin और group दोनो ने Rohit को block कर दिया।


यह Scam कैसे काम करता है

StepScammers’ trick
छोटे tasks देकर rewardTrust build करना
Group का fake crowdSocial proof
Big task का लालचलालच का फायदा
Deposit की demandअसली fraud
Block कर देनासारे पैसे गायब

People fall because वे जल्दी और easy पैसे कमाना चाहते हैं।


Rohit की गलतियाँ

• Social media ad पर भरोसा किया
• Telegram group देखकर trust कर लिया
• पहले पैसे भेज दिए
• किसी से पूछे बिना decision लिया

Scammer ने psychology को perfectly target किया


कौन सबसे ज्यादा फँसता है

• Students
• Housewives
• Jobless लोग
• Part-time तलाश करने वाले
• Quick income चाहने वाले

These groups are most vulnerable


Scam से बचने के सरल नियम

  1. कोई भी genuine job
    पहले पैसे नहीं मांगती
  2. Online earning groups
    ज्यादातर fake होते हैं
  3. Easy money = Biggest trap
  4. Unknown UPI पर पैसे न भेजें
  5. Fraud होते ही:
    • 1930 cyber helpline
    cybercrime.gov.in complaint

Lesson: बिना मेहनत के कुछ नहीं मिलता

Rohit ने जो सीखा वह हर किसी को सीखना चाहिए

Easy income = Hidden danger
Hard work = Real earning

अपनी जिंदगी की कहानी को
किसी scammer का खिलौना न बनने दें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top