Fake Online Shopping Scam

Fake Online Shopping Scam: Kiran iPhone offer के चक्कर में फँसा

Kiran की कहानी: सस्ता iPhone… और भारी नुकसान

Kiran एक college student है। वह काफी समय से iPhone खरीदना चाहता था, लेकिन बजट limited था।

एक दिन Instagram पर उसे एक ad दिखी:

“iPhone 14 सिर्फ Rs 28,999
Limited Stock
Free Delivery in 2 Days”

Kiran को अपनी आँखों पर भरोसा नहीं हुआ। जितने भी जगह price देखा था, हर जगह iPhone 70 हजार से ऊपर था।

उसे लगा यह golden chance है और उसने उस ad पर click कर दिया।


Website बिल्कुल original जैसी थी

Website पर Apple का logo लगा हुआ था
Professional photos
Heavy discount
Cashback offer
COD option भी दिख रहा था

और सबसे बड़ी बात -Timer चल रहा था:

“Deal ends in 15 minutes”

Kiran को लगा अगर उसने delay किया तो offer चला जाएगा।

Scammers ने उसकी urgency create कर दी थी।


Payment करते समय एक छोटी trick

Kiran ने Cash on Delivery choose किया।
पर checkout करते समय message आया:

“COD verification के लिए
Rs 499 advance pay करना होगा”

Kiran ने सोचा 499 में क्या ही बड़ा risk है और उसने UPI से पैसे भेज दिए।

Payment successful Order confirmation भी आ गया और tracking link भी मिल गया।

Tracking page पर लिखा था “Order Packed” & “Order Shipped”

सब कुछ real लग रहा था।


Fraud कब पता चला?

Next day
Kiran excited होकर tracking check करता रहा। पर status वही था – shipped

Third day:
Courier shop जाकर उसने पूछताछ की, पर वहां बताया गया कि ऐसा कोई parcel उनका नहीं है

उसने फोन किया Website का number switched off था, WhatsApp chat blocked
अब tracking link भी open नहीं हो रहा था

Kiran समझ गया कि यह पूरा फर्जी drama था


यह Fake Shopping Website Scam कैसे काम करता है

Scammer:

  1. Social media ads चलाते हैं
  2. बहुत ही cheap price दिखाते हैं
  3. Fake timer और reviews लगाते हैं
  4. COD का option show करके trust बनाते हैं
  5. COD verify करने के नाम पर advance amount लेते हैं
  6. Order place होते ही सब block
  7. Website 1–2 महीने बाद गायब

ऐसी हजारों websites रोज़ बनती और मिटती हैं, फिर नई domain से शुरू कर देते हैं।


Kiran की गलतियाँ

• Offer देखकर logic भूल गया
• Company verify नहीं की
• COD verification trick समझ नहीं पाया
• Domain details check नहीं की
• Reviews नहीं check किए outside Google/Instagram

सस्ते के चक्कर में महंगा पड़ गया


ऐसे scams में कौन फँसता है

• Students
• Discount hunters
• Tech-gadgets खरीदने वाले
• Instagram users
• Rural area shoppers

Scammers psychology समझते हैं:
Everybody wants a premium product in cheap price.


कैसे पहचानें कि website fake है

Website का featureReality
Very low price99% scam
Timer runningPsychological pressure
WhatsApp only supportFraud
Too many “5 star reviews”Fake Social proof
Payment only UPITrace-less
No return policyObvious scam

Always check:

• Domain age
• Company address
• Customer complaints
• Social media presence
• Google reviews
• Trustpilot reviews

If कोई भी चीज suspicious लगे तो हाथ पीछे करें।


Scam हो जाए तो क्या करें

  1. Bank or UPI app में report fraud करें
  2. Fraudster का UPI ID screenshot रख लें
  3. तुरंत 1930 cyber helpline पर call करें
  4. cybercrime.gov.in पर complaint file करें
  5. Instagram या platform पर ad report करें

Paisa वापस मिलने की guarantee नहीं होती इसलिए prevention बहुत important है।


Best Safety Rules

  1. Expensive products cheap में मिल रहे हों
    तो समझ लो कुछ गड़बड़ है
  2. Unknown websites से shopping ना करें
  3. COD verification charges हमेशा scam होते हैं
  4. Only trusted e-commerce platforms पर भरोसा करें
  5. किसी deal को लेकर excited न हों पहले verify करें

Lesson: सस्ता हमेशा अच्छा नहीं होता

Kiran की कहानी हर इंसान के लिए warning है सस्ते की लालच में scammers बहुत बड़ी चाल खेलते हैं

अगर deal इतनी अच्छी लग रही है कि सच न लगे तो समझ जाओ वह सच नहीं है

सच में खुद को बचाना सारे gadgets खरीदने से ज्यादा जरूरी है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top